14 अप्रैल 2015 - 19:15
बोको हराम के हाथों 2000 लड़कियों व महिलाओं का अपहरण

एम्नेस्टी इंटरनेश्नल का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम नाइजेरिया में 2014 के शुरु से अब तब कम से कम 2000 महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर चुका है। इनमें ज़्यादातर महिलाओं व लड़कियों को यौन शोषण या लड़ने के लिए मजबूर किया गया है।

अबनाः एम्नेस्टी इंटरनेश्नल का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम नाइजेरिया में 2014 के शुरु से अब तब कम से कम 2000 महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर चुका है। इनमें ज़्यादातर महिलाओं व लड़कियों को यौन शोषण या लड़ने के लिए मजबूर किया गया है।
गुरुवार को जारी रिपोर्ट में एम्नेस्टी इंटरनेश्नल ने कहा है कि उसने बोको हराम के हाथों बंधक बनाए जाने के 38 मामले, गवाहों और बोको हराम के चंगुल से बच निकलने वाली महिलाओं और लड़कियों के बयान पर तय्यार किए हैं।
एम्नेस्टी इंटरनेश्नल ने 270 नाइजेरियाई स्कूली लड़कियों के बंधक बनाए जाने की घटना की पहली बरसी पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, “बोको हराम द्वारा बंधक बनाए जाने वालों की सही संख्या का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है।”
अप्रैल 2014 को बोको हराम ने नाइजेरिया के अशांत बोर्नो राज्य के चिबूक क़स्बे के एक सरकारी माध्यामिक स्कूल की रिहाइशी बिलडिंग से 276 लड़कियों का अपहरण किया था। इन लड़कियों में 57 भागने में कामयाब रहीं बल्कि 219 का अभी तक पता नहीं चल सका कि वे कहा हैं और इन लड़कियों का पता लगाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों का अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है।